Rajasthan Weather Update: 40 डिग्री के पार होने वाला है तापमान, जारी हो चुका है ये अलर्ट

Hanuman | Tuesday, 14 Apr 2026 08:08:40 AM
Rajasthan Weather Update: Temperatures Set to Cross 40 Degrees; This Alert Has Been Issued

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।  मौसम विभाग की ओर से इस प्रकार का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, आगामी 4 से 5 दिनों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.4 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान पाली (AWS) में 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश में तापमान जल्द ही  40 डिग्री के पार होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, इसी हफ्ते श्रीगंगानगर में पारा 40°C के आंकड़े को पार कर सकता है। अचानक बढ़ी इस गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। लोग अब घरों से बाहर निकलने के लिए सूती कपड़ों और छतरियों का  उपयोग कर रहे हैं। प्रदेश में पिछले 5 दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

राजधानी जयपुर में 34 डिग्री के पार पहुंचा अध‍िकतम तापमान 
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जयपुर का अध‍िकतम तापमान  34.7 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्‍यूनतम तापमान 21.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जैसलमेर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस, अजमेर का अध‍िकतम तापमान 34.7 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्‍यूनतम तापमान 19.1 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, भीलवाड़ा का अध‍िकतम तापमान 36.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, वनस्‍थली का अध‍िकतम तापमान 36.1 और न्‍यूनतम तापमान 18.1 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, अलवर का अध‍िकतम तापमान 34.5 और न्‍यूनतम तापमान 20.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि अभी तक अप्रैल में उम्मीद के मुताबिक गर्मी नहीं पड़ी है।

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.