Rajasthan पहुंची श्रमिक आंदोलन की चिंगारी, भिवाड़ी में सड़कों पर उतरे श्रमिक

Hanuman | Monday, 13 Apr 2026 04:45:37 PM
The Spark of the Labor Movement Reaches Rajasthan, Workers Take to the Streets in Bhiwadi

इंटरनेट डेस्क। एनसीआर के दो बड़े औद्योगिक शहरों नोएडा और फरीदाबाद में श्रमिकों ने आंदोलन  कर दिया है। यहां पर श्रमिकों का ये आंदोलन उग्र हो चुका है। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों कर्मचारियों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया।

 

नोएडा में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वहीं फरीदाबाद में भी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। प्रदर्शन की  चिंगारी  राजस्थान भी पहुंच चुकी है।  खबरों के अनुसार, अब राजस्थान के भिवाड़ी से भी श्रमिकों द्वारा प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, चौपांकी औद्योगिक क्षेत्र की सुप्राजीत इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन उग्र रूप में पहुंच चुका है।

यहां पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा है। इस दौरान कुछ श्रमिकों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है। यहां पर केबल बनाने की कंपनी के श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर अचानक धरना शुरू कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे श्रमिकों की संख्या बढ़ने लगी।

PC: rajasthan.ndtv, aajtak, rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.