Crime News: शादी के बाद दुल्हन पहुंची घर, पति के साथ गुजारी दो रात और सुबह उठी तो पत्नी बन गई मां, अब हर कोई....

Shivkishore | Monday, 03 Mar 2025 03:20:29 PM
Crime News: After marriage, the bride reached home, spent two nights with her husband and when she woke up in the morning, the wife became a mother, now everyone....

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला शादी होकर आई और दो दिन के बाद ही मां बन गई। जिसके बाद दूल्हें और परिवार के होश उड़ गए। शादी के बाद दो दिन पति-पत्नी ने रात साथ गुजारी। 2 दिन बाद जब दूल्हन सोकर उठी तो अस्पताल पहुंच गई और बच्चे को जन्म दे दिया। अस्पताल में डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। हालांकि, बच्चे के जन्म की खुशी मनने की जगह परिवार में मातम छा गया। ससुराल वालों ने बहू को अपनाने से इनकार कर दिया।

क्या था मामला

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यहां के एक युवक की 24 फरवरी को जसरा गांव में बारात गई थी। शादी के समय लड़की वालों ने जोरदार बारातियों का स्वागत किया। धूमधाम से शादी हुई। शादी के अगले दिन 25 फरवरी को दुल्हन की विदाई हुई। विदाई के बाद जैसे ही दुल्हन ससुराल पहुंची, तो मेहमानों का आना-जाना बढ़ गया। नई नवेली दुल्हन को देखने के लिए आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार आने लगे। अगले दिन 26 फरवरी की सुबह बहू उठी, तो उसने सबको चाय बनाकर पिलाई। 26 फरवरी को अचानक शाम के समय दूल्हन ने रोना शुरू कर दिया। कहने लगी कि पेट में दर्द हो रहा है इस पर उसे तुरंत करछना सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच की, तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है और उसने बच्चे को जन्म दे दिया। 

ससुराल वालों ने सुनाई खरीखोंटी

जैसे ही नई दूल्हन ने बच्चे को जन्म दिया, ससुराल वालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों ने मायके वालों को जानकारी दी और खरीखोटी सुनाईं। सूचना मिलते ही मायके वाले दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे। सास ने तपाक से मां से पूछा कि आपकी बेटी प्रेग्नेंट थी, यह बात आपने क्यों नहीं बताई? इस पर मायके वाले बोले- शादी से पहले दूल्हा बेटी से मिलता था। लड़की के पिता ने बताया- बेटी की शादी पिछले साल मई में तय कर दी थी तब से लड़का और लड़की आपस में मिल रहे थे. हालांकि, दूल्हे ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए जांच कराने की चुनौती दी है। 

pc- IBC24 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.