Delhi: ईलाज के महाने बुलाकर महिला फिजियोथेरेपिस्ट के साथ किया दुष्कर्म, फिर हुआ ऐसा कि...

Hanuman | Thursday, 07 Aug 2025 09:00:50 AM
Delhi: Female physiotherapist was raped after being called in the name of treatment, then this happened...

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अब दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां के समयपुर बादली थाना क्षेत्र में महिला फिजियोथेरेपिस्ट से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर आरोपी ने उसे फिजियोथेरेपी के बहाने धोखे से बुलाकर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। महिला फिजियोथेरेपिस्ट ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में बताया कि 39 वर्षीय महिला फिजियोथेरेपिस्ट पति के साथ समयपुर बादली इलाके में रहती है। वह घरों में मरीजों की फिजियोथेरेपी करती है। 31 जुलाई को रोहिणी सेक्टर-16 में रिश्तेदार के घर पूजा में जाने के लिए महिला ने रैपिडो बाइक बुक की।  

रास्ते में बाइक कैब ड्राइवर ने महिला से काम के बारे में पूछा। इस पर महिला ने उसे बताया कि वह फिजियोथेरेपिस्ट है। इस पर बाइक कैब ड्राइवर ने कहा कि वह तीन-चार लोगों को जानता है, जिन्हें फिजियोथेरेपी की जरूरत पड़ती है। ये बात बोलकर चालक ने महिला से फोन नंबर ले लिया। 

पीडि़ता ने अपने परिजनों को दी जानकारी
शुक्रवार शाम को कैब चालक ने महिला को फिर से फोन कर साथ चलने के लिए बोला। इसके बाद कैब चालक महिला को झुग्गी के इलाके में ले गया। वहां एक व्यक्ति कमरे में बैठा था। यहां पर उस व्यक्ति ने महिला फिजियोथेरेपिस्ट के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने इस बात की जानकारी रविवार को परिवार के लोगों को दी। इसके बाद पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत की। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.