Dotasra का सरकार पर जुबानी प्रहार, कहा-जो सरकार 2 साल में जनता का विश्वास खो दे…

Hanuman | Friday, 06 Mar 2026 08:35:37 AM
Dotasra's verbal attack on the government, said- A government that loses public trust in 2 years...

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से विधानसभा में प्रदेश की भजनलाल सरकार को कई मुद्दों पर निशाने पर लिया है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से भी जानकारी दी है। पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा कि जो सरकार 2 साल में जनता का विश्वास खो दे, उसका जाना तय है। भाजपा की पर्ची सरकार 'जन विश्वास संशोधन विधेयक' लेकर आई है। कोर्ट, कानून, न्याय सब खत्म करके अफसरशाही राज कायम करने के लिए लाए गए संशोधन विधेयकों से जनता का विश्वास कभी हासिल नहीं हो सकता।

डोटासरा ने कहा कि प्रदेश का किसान राजस्थान विद्युत शुल्क अधिनियम से पहले ही परेशान है, ऊपर से अगर भाजपा सरकार ने किसानों के कोर्ट जाने का प्रावधान ही खत्म कर दिया, तो अफसर और सरकारें तानाशाह हो जाएंगी। भाजपा सरकार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकार अफसरों को देकर कैसा 'जन विश्वास' कायम करना चाहती है?

उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान या मवेशी ने गलती से पेड़ की एक टहनी भी काट ली तो, 500 रुपए की जगह 25 हजार जुर्माना भरना पड़ेगा। सरकार कहती किसान, मजदूर किसी ज़मीन कुर्क नहीं होने देंगे और दूसरी ओर नाव चलाने वाले मल्लाह का घर कुर्क करने का कानून बना रही है। क्या भाजपा सरकार ये 'जन विश्वास' है?

भाजपा सरकार राजस्थान में 'इंस्पेक्टर राज' कायम करना चाहती
उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि एक तरफ वो स्कूलें हैं, जो शिक्षा मंत्री को परिसर में घुसने नहीं देती और लाखों रुपए फीस के वसूलती हैं और दूसरी ओर छोटे शिक्षक संस्थान और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत NGO हैं।  सरकार दोनों पर बराबर जुर्माना लगाकर किसको फायदा पहुंचाना चाहती है.. ये कैसा 'जन विश्वास' है? भाजपा सरकार राजस्थान में 'इंस्पेक्टर राज' कायम करना चाहती है।  इस सरकार को अडाणी-अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों और MSME, छोटे कारोबारियों व व्यापारियों के बीच कोई अंतर नज़र नहीं आता।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.