Rajasthan weather update: अभी से पड़ने लगी है भीषण गर्मी, जल्द ही 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Hanuman | Friday, 06 Mar 2026 08:03:35 AM
Rajasthan weather update: Scorching heat has already begun, temperatures may soon reach 40 degrees

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम की पूरी तरह से विदाई होने से पहले ही राजस्थान में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में प्रदेश के भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने एक सप्ताह  तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। राज्य में अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार  प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में रिकॉर्ड हुआ है, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है।

जयपुर में 35.8 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राजधानी जयपुर में 35.8 डिग्री, पिलानी में 37.9 डिग्री, सीकर में 34.2 डिग्री, कोटा में 36.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 37.4 डिग्री, अजमेर में 35.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.5 डिग्री, अलवर में 33.5 डिग्री, जैसलमेर में 37.6 डिग्री, जोधपुर में 37.0 डिग्री, बीकानेर में 37.4 डिग्री, चूरू में 36.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 36.3 डिग्री, अंता बारां में 34.2 डिग्री, डूंगरपुर में 36.2 डिग्री, जालौर में 35.9 डिग्री, सिरोही में 32.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 36.0 डिग्री, करौली में 36.2 डिग्री, दौसा में 36.5 डिग्री और झुंझुनूं में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम  तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.