- SHARE
-
खेल डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इस जंग के कारण भारत में मंडरा रहे तेल संकट के बीच ट्रंप ने भारत को रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की अस्थायी छूट दे दी है। आपको बता दें कि जो अमेरिका भारत पर रूसी तेल आयात कम करने का दबाव बना रहा था, उसी अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की ओर से अब भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने की अनुमति दे दी है।
डोनाल्ड ट्रंप के इस ऐलान के बाद समुद्र में अटके उन रूसी टैंकरों को राहत मिलेगी, जिनके खरीददार नहीं मिल रहे थे। आपको बता दें कि नए अमेरिकी प्रतिबंधों और भुगतान, बीमा की अनिश्चितता के कारण रूस का तेल तुरंत उतारा नहीं जा रहा था, इस कारण तो टैंक समुद्र में खड़े थे। अमेरिका ने रूसी तेल टैंकरों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके कारण कई जहाजों के बीमा, भुगतान और पोर्ट एंट्री पर सवाल खड़े हो गए।
तेल टैंकरों के खरीददार मिलने की पूरी संभावना
इसके बाद से ही भारतीय तेल रिफाइनर्स को इंतजार था कि कहीं रूस से तेल खरीदना नियमों के खिलाफ न हो जाए। इसी कारण रूसी जहाजों को समुद्र में ही रोक दिया गया। अब अमेरिका की ओर से मिली छूट के बात इन रूसी तेल टैंकरों के खरीददार मिलने की पूरी संभावना बन गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री बेसेंट ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि भारत को अमेरिका का आवश्यक भागीदार बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के ऊर्जा एजेंडे के परिणामस्वरूप तेल और गैस उत्पादन अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें