Rajasthan में इबोला वायरस की हो गई है एंट्री! अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग 

Hanuman | Friday, 05 Jun 2026 12:34:38 PM
Ebola virus has entered Rajasthan! Health Department on alert

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इबोला वायरस की एंट्री होने की खबर आई है। इसके बाद प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।  युगांडा से प्रदेश घूमने आई महिला में इबोला संक्रमण जैसे लक्षण मिले हैं।  इसके बाद पीड़ित महिला जयपुर की राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ( आरयूएचएस) में  भर्ती कर लिया गया है। अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी कि  रिपोर्ट आने तक सभी एहतियाती उपाय जारी रहेंगे। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने इस संबंध में बताया कि फिलहाल महिला में इबोला वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

इबोला संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण मिले हैं। केवल लक्षणों के आधार पर इसे इबोला नहीं माना जा सकता है। महिला के सैंपल जांच के लिए पुणे की लैब में भेजा गया है। आज शाम या कल सुबह तक इसकी रिपोर्ट आ सकती है। आपको बता दें कि इबोला वायरस दुनिया के देशों में अपने पैर पसार रहा है। इस वायरल से  संक्रमित लोगों की संख्या 900 हो गई है।  इस वायरस के कारण गत  कांगों में 20 दिनों में 200 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इबोला वायरस का ‘बुंडीबुग्यो’ वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। 

केन्द्र सरकार ने एडवाइजरी जारी
 इबोला वायरस के संबंध में केन्द्र सरकार की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत नागरिकों को कांगो , युगांडा और साउथ सूडान की गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।  एयरपोर्ट सहित अन्य एंट्री पॉइंट्स पर निगरानी बढ़ाने और  यात्रियों की जांच करने के निर्देश भी सरकार को दिए गए हैं।

PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.