Putin ने भारत को लेकर अमेरिका पर साधा निशाना, बोल दी है ये बड़ी बात

Hanuman | Friday, 05 Jun 2026 09:36:16 AM
Putin takes aim at the US over India, makes a significant statement

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को लेकर अमेरिका को निशाने पर लिया है। उन्होंने अब बोल दिया कि अमेरिका भारत पर रूस के साथ उसके रिश्ते सहित कई मुद्दों पर दबाव बनाने की का प्रयास कर रहा है, लेकिन इस तरह की कोशिशें बेकार हैं। भारत इसका विरोध करेगा।

पुतिन ने दुनिया की प्रमुख न्यूज एजेंसियों के हेड से बातचीत के दौरान भारत को महान देश बताया है। उन्होंने इस दौरान  भारत और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत एक महान देश और लोकतंत्र है। रूस उसे अपना भरोसेमंद पार्टनर मानता है।

व्लादिमीर पुतिन ने दौरान ये भी बोल दिया कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता है। अमेरिका से उसके बढ़ते संबंधों से भारत-रूस की साझेदारी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रूस के साथ उसके रिश्ते पहले की तरह मजबूत रहेंगे।

रूसी राष्ट्रपति ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि हमें खुशी है कि भारत उन सभी देशों के साथ संबंध बढ़ा रहा है, जिन्हें वह अपने राष्ट्रीय हितों के लिए जरूरी मानता है। उन्होंने आगामी सालों में भारत और रूस के बीच व्यापार 100 अरब डॉलर तक पहुंचने का भरोसा भी जताया है। उन्होंने भारत को लेकर कहा कि वह सबसे तेज विकास दर वाले देशों में गिना जाता है।

पश्चिमी देशों पर लगा दिया है ये आरोप"
रूसी राष्ट्रपति ने कुछ पश्चिमी देशों पर भारत पर रूस के साथ सहयोग कम करने का दबाव बनाने की कोशिश करने का आरोपी भी लगाया है।  आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली BRICS समिट में हिस्सा लेंगे। वहीं पीएम मोदी का भी इसी साल रूस दौरे पर जाने का कार्यक्रम है।

PC:  reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.