Suryakumar Yadav से छीनी भारतीय टीम की कप्तानी, श्रेयस अय्यर को मिली कमान!

Hanuman | Friday, 05 Jun 2026 01:49:53 PM
Suryakumar Yadav stripped of Indian team captaincy; Shreyas Iyer handed the reins!

खेल डेस्क। भारतीय टीम को टी20 विश्व चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव से टीम की कप्तानी छीन ली गई है। उनके स्थान पर श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का नया टी20 कप्तान बनाया गया है। खबरों के अनुसार, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से इस बात की पुष्टि हुई है।

हालांकि अभी तक इस संबंध में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।  वैभव सूर्यवंशी की भी पहली बार भारतीय टीम एंट्री होना तय है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि श्रेयस अय्यर भारत के नए टी20 कप्तान होंगे। जबकि तिलक वर्मा को टी20 में भारतीय टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए होने वाले भारतीय स्क्वाड में पहली बार वैभव सूर्यवंशी को एंट्री मिल सकती है। वहीं सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम से भी छुट्‌टी होने की संभावना है।

तिलक वर्मा को नया उपकप्तान बनाने पर सहमत
बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान और तिलक वर्मा को नया उपकप्तान बनाने पर सहमत हो चुके हैं। बताया जा रहा है अय्यर 6 जून को चयन समिति की बैठक का हिस्सा हो सकते हैं। इस दिन आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने पहली बार राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए चुनने का भी मन बना लिया है।  यह फैसला ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप (2028) के लिहाज से लिया गया बताया जा रहा है।

sports.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.