- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में बाइक पर जा रही युवती के साथ दो बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की घटना को लेकर सीएम भजनलाल पर निशाना साधा है। गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा जयपुर में बाइक पर जा रही युवती के साथ दो बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ की घटना असमाजिक तत्वों की कुत्सित मानसिकता एवं प्रदेश में खत्म हो रहे कानून का इकबाल का उदाहरण है।
गंभीर बात यह है कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक आरोपी गिरफ़्तार नहीं किए जा सके हैं। हजारों सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क, निर्भया टीम, पुलिस पेट्रोलिंग आदि के बावजूद प्रदेश की राजधानी में बालिकाओं की ऐसी स्थिति है तो बाकी प्रदेश का अंदाजा लगाया जा सकता है।
ऐसा लगता है कि प्रदेश को एक पूर्णकालिक गृह मंत्री की आवश्यकता है क्योंकि मुख्यमंत्री दौरों में व्यस्त रहते हैं इसलिए गृह विभाग पर उनका ध्यान नहीं है। राजस्थान पुलिस को ऐसे मामलों में गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें