Laura Cardoso ने टी20 क्रिकेट में रच दिया है है इतिहास, केवल 4 रन देकर झटके लिए हैं 9 विकेट

Hanuman | Friday, 10 Apr 2026 01:28:30 PM
Laura Cardoso has made history in T20 cricket, taking 9 wickets while conceding just 4 runs

खेल डेस्क। टी20 क्रिकेट में आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बनते रहते हैं। अब अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में ऐसा हुआ है, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आप ये बात जानकर चौंक जाएंगे। इस बार टी20 मैच में एक गेंदबाज ने 9 विकेट झटक सभी को चौंका दिया है। ब्राजील महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी लॉरा कार्डोसो ने टी20 पारी में ये बड़ा कारनामा किया है। इसके साथ ही वह पुरुष और महिला क्रिकेट में मिलाकर एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

महिला टी20 क्रिकेट में ब्राजील और लेसोथो के बीच खेले गए मैच में ऐसा हुआ है। मैच में ब्राजील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन बनाए थे। जवाब में लेसोथो की पूरी टीम केवल 13 रनों पर ढेर हो गई। पूरी टीम केवल 6.2 ओवर ही बैटिंग कर पाई। लॉरा कार्डोसो ने तीन ओवर 2 मेडन डालते हुए कुल 9 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने तीन ओवरों में केवल चार रन ही दिए।

इन दो खिलाड़ियों का तोड़ा है रिकॉर्ड

उन्होंने यह उपलब्धि बोत्सवाना में 'कालाहारी महिला टी20 टूर्नामेंट' के दौरान हासिल की। उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय टी20 पारी में बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड भूटान के बाएं हाथ के स्पिनर सोनम येशे के नाम दर्ज था। जिन्होंने टी20 क्रिकेट के मैच में म्यांमार के खिलाफ 7 रन देकर 8 विकेट लिए थे। वहीं महिला क्रिकेट में ये रिकॉर्ड इससे पहले इंडोनेशिया की ऑफ-स्पिनर रोहमालिया रोहमालिया के नाम दर्ज था। जिन्होंने अप्रैल 2024 में मंगोलिया के खिलाफ बिना कोई रन दिए 7 विकेट हासिल किए थे।

PC: thesportstak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.