IPL 2019: राजस्थान के मुकुल चौधरी ने लखनऊ को दिलाई रोमांचक जीत, 27 गेंदों पर बना दिए इतने रन

Hanuman | Friday, 10 Apr 2026 09:11:23 AM
IPL 2019: Rajasthan's Mukul Chaudhary Secures Thrilling Win for Lucknow—Scoring This Many Runs in 27 Balls

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 15वें लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने  कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में  खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी। राजस्थान के एक क्रिकेटर की शानदार पारी के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। राजस्थान के घरेलू क्रिकेटर मुकुल चौधरी ने पंत की टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

21 साल के युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी ने  27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली। मुकुल चौधरी ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 7 छक्के लगाए। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला  लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। उसकी ओर से अंगकृष रघुवंशी ने 45 जबकि अजिंक्य रहाणे ने 41 रन बनाए हैं। वहीं कैमरन ग्रीन ने 32 और रोवमन पावेल ने नाबाद 39 रन का योगदान दिया।

मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों  पर खेली 54 रनों की तूफानी पारी
जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने निर्धारित ओवरों में सात विेकट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जिसमें उन्होंने 104 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था। एक समय टीम का स्कोर सात विकेट पर 128 रन हो गया था। इसके बाद मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई। लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से आयुष बदोनी ने भी 54 रन बनाए।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.