Iran के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ले ली है ये शपथ, अमेरिका-इजराइल को दे डाली है चेतावनी

Hanuman | Friday, 10 Apr 2026 09:24:51 AM
Iran's new Supreme Leader Mojtaba Khamenei, has taken this oath and issued this warning to the US and Israel.

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच दो सप्ताह का सीजफायर होने के बाद अब ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अब शपथ ले ली है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के  इस्लामाबाद में चल रही वार्ता के दौरान मोजतबा खामेनेई ने शपथ ली कि ईरान अमेरिका-इजराइल को उनके आक्रमण के लिए सज़ा से नहीं बचने देगा और विनाश के लिए मुआवजे और होर्मुज जलडमरूमध्य पर अधिक नियंत्रण की मांग की।

खबरों के अनुसार, राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोजतबा खामेनेई ने पश्चिम एशिया संघर्ष में जीत  का ऐलान कर आक्रमण का सामना करने के लिए जनता और सशस्त्र बलों के साहस की सराहना की। उन्होंने इस संबंध में अब एक बड़ा बयान दे दिया है।  उन्होंने बोल दिया कि आज और अब तक, यह विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि आप, ईरान का वीर राष्ट्र, इस क्षेत्र में निर्णायक विजेता रहे हैं। हम निश्चित रूप से आपराधिक हमलावरों को बरी नहीं होने देंगे।  

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने बोल दिया कि हम हर क्षति के लिए मुआवज़ा, शहीदों के लिए रक्त-धन और इस युद्ध में घायल हुए सैनिकों के लिए क्षतिपूर्ति की मांग करेंगे और हम निश्चित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन को एक नए स्तर पर ले जाएंगे।

अमेरिका और ईरान के बीच नाजुक युद्धविराम समझौता अधर में लटका हुआ है

मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी  देते हुए बोल दिया कि अस्थायी युद्धविराम की घोषणा से संघर्ष पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।  इज़राइल  पर दक्षिणी लेबनान पर हमले जारी रखने के कारण अमेरिका और ईरान के बीच नाजुक युद्धविराम समझौता अधर में लटका हुआ है।

PC: middleeasteye.net
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.