- SHARE
-
वैंकूवर (मलकीत सिंह)। मॉन्ट्रियल कैनेडियंस के स्टार खिलाड़ी कोल कॉफील्ड ने अपना 50वां गोल कर टीम के इतिहास में नया मील का पत्थर स्थापित कर दिया है। वह पिछले 35 वर्षों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
उल्लेखनीय है कि वह लीग के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ वह इस साल की प्रतिष्ठित ‘रॉकेट रिचर्ड ट्रॉफी’ के भी मजबूत दावेदार बन गए हैं।
बताया जा रहा है कि कॉफील्ड की इस कामयाबी ने न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रदर्शन क्षमता को दर्शाया है, बल्कि मॉन्ट्रियल कैनेडियंस टीम के भविष्य के लिए भी नई उम्मीदें जगाई हैं।