Jaipur : राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ दिया विवादित बयान, बोले - जहां महिला कर्मचारी हैं वहां प्रधानाचार्य या शिक्षक लेते हैं 'सेरिडोन'

Samachar Jagat | Wednesday, 13 Oct 2021 11:10:28 AM
Jaipur  : Rajasthan Congress President Govind Singh Dotasara made controversial statement against women in women empowerment program, where there are women employees, the principal or teachers take 'saridon'

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य में बतौर शिक्षा मंत्री के पद पर काबिज गोविंद सिंह डोटासरा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले अपने सगे संबंधियों को आरएएस परीक्षा में चयन करवाने का मामला हो या फिर नीट परीक्षा का। गोविंद सिंह डोटासरा लगातार राजस्थान में मीडिया की सुर्खियों में शामिल हैं। अब राजस्थान कांग्रेस के मुखिया ने महिलाओं को लेकर एक बयान दिया है जिसके बाद वे लगातार महिलाओं के निशाने पर आ गए हैं। डोटासरा ने राज्य में महिला सशक्तीकरण पर आयोजित एक कार्यक्रम में एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी आपस में बहुत लड़ती हैं। 

 

#WATCH | Govt introduced policy for women. They're given priority.But female staff have conflicts among themselves. Where there's female staff, either Principal or teachers take 'Saridon'. If they overcome this, they'll be ahead of men: Rajasthan Education Min GS Dotasara (11.10) pic.twitter.com/CqQnkk1Nvz

— ANI (@ANI) October 13, 2021

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि सरकार ने महिलाओं के लिए नीति पेश की। उन्हें प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन महिला कर्मचारियों का आपस में विवाद है। जहां महिला कर्मचारी हैं, वहां प्रधानाचार्य या शिक्षक 'सेरिडोन' लेते हैं। क्योंकि महिलाओं की लड़ाई के कारण सिर में दर्द होने लग जाता है। 

गहलोत सरकार के शिक्षा मंत्री ने महिलाओं को नसीहत देते हुए कहा कि वह इससे आगे निकल गईं तो पुरुषों से आगे निकल जाएंगी। राजस्थान सरकार ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित किया है। महिलाओं को नौकरियों में पसंदीदा पोस्टिंग दी। हमने नौकरियों, चयन और पदोन्नति में महिलाओं को वरीयता दी है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.