Jammu and Kashmir : भारी बर्फबारी के कारण दो दिन बंद रहने के बाद मुगल रोड को खोला गया

Samachar Jagat | Saturday, 22 Oct 2022 11:02:12 AM
Jammu and Kashmir: Mughal road opened after two days of heavy snowfall

जम्मू : जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाला मुगल रोड शनिवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। मुगल रोड भारी बर्फबारी के कारण दो दिन से बंद था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वाहनों की आवाजाही के लिए रोड खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक राजमार्ग पर फंसे सभी वाहन रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात पोशाना के पीर की गल और आसपास के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के कारण 18 अक्टूबर को दिनभर के लिए रोड बंद कर दिया गया था और यातायात बंद होने के बाद लगभग 100 यात्री फंस गए थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.