Kashmir : रामबन में मिट्टी धंसने, पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद, कई वाहन फंसे

Samachar Jagat | Thursday, 28 Jul 2022 10:30:14 AM
Kashmir : Ramban closed on Jammu-Srinagar National Highway due to mudslides, falling stones, many vehicles stranded

बनिहाल/जम्मू : रामबन जिले में बुधवार को सुबह से मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ, जिससे आज बृहस्पतिवार को भी कई वाहन वहां फंसे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कैफ़ेटेरिया मूर और पंटियाल इलाकों में पत्थर गिरे, जिससे मेहार पर कश्मीर को शेष देश से जोड़ने वाला यह राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। यातायात पुलिस के परामर्श के अनुसार, लोगों को मार्ग संबंधी पूर्ण जानकारी हासिल होने तक जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यात्रा ना करने का सुझाव दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से कश्मीर जाने वाले अमरनाथ तीर्थयात्रियों को फिलहाल चंद्रकूट यात्रा निवास में रोका गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.