Kerala में मुन्नार के पास भूस्खलन

Samachar Jagat | Saturday, 06 Aug 2022 09:30:47 AM
Landslide near Munnar in Kerala

इडुक्की : केरल में इडुक्की जिले में मुन्नार के निकट कुंडला पुथुक्कुडी में शनिवार की सुबह मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन होने से दो दुकानों और एक मंदिर पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भूस्खलन के बाद करीब 142 परिवारों को देवीकुलम पंचायत के राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया। मलबे में दो ऑटो रिक्शा के फंस जाने से सड़कों पर यातायात अवरूद्ध हो गया है। पिछले वर्ष अगस्त में मुन्नार के पास पेटीमुडी में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से करीब 55 लोग मारे गये थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.