Madhya Pradesh : मुरैना में वाहन की टायर फटने से इस पर सवार बीस मजदूर घायल

Samachar Jagat | Thursday, 28 Apr 2022 11:53:42 AM
Madhya Pradesh : Twenty workers on board were injured due to tire burst in Morena

मुरैना :  मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में लोडिग वाहन की टायर के फटने के बाद पलट जाने से उसमें सवार करीब बीस मजदूर घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शिवपुरी जिले के करीब पचास मजदूर अम्बाह के ग्राम थरा में गेंहू की फसल काटने के बाद कल शाम लोडिग वाहन के द्बारा अपने घर के लिए लौट रहे थे। इस बीच अम्बाह पोरसा मार्ग स्थित चोकीयन का पूरा के समीप वाहन का टायर अचानक फटने से वह पलट गई।

इस घटना में करीब 20 मजदूर घायल हो गये जिससे कुछ महिलाएं और बच्चें शामिल है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिये मुरैना और अम्बाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो मजदूर की हालत चिताजनक होने पर बेहतर उपचार के लिये ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.