Maharashtra: महिलाओं की अगुवाई वाले प्रौद्योगिकी स्टार्टअप के लिए 200 करोड़ रुपये का फंड बनेगा

Samachar Jagat | Friday, 10 Jun 2022 12:58:03 PM
Maharashtra: Rs 200 crore fund to be set up for women-led technology startups

मुंबई |  महाराष्ट्र सरकार राज्य में महिलाओं की अगुवाई वाले गहन प्रौद्योगिकी स्टार्टअप में निवेश करने के लिए 200 करोड़ रुपये का फंड शुरू करेगी। राज्य में कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग की प्रधान सचिव मनीषा वर्मा ने यहां एक टाइकॉन कार्यक्रम में कहा कि शुरुआती चरण के स्टार्टअप के लिए महाराष्ट्र नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विकास फंड का आकार 200 करोड़ रुपये होगा।

उन्होंने कहा कि इस फंड का इस्तेमाल महिलाओं की अगुवाई वाले गहन प्रौद्योगिकी पर आधारित और सामाजिक रूप से प्रासंगिक स्टार्टअप के लिए होगा। वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार स्टार्टअप के लिए एक सीड फंड शुरू करने पर भी विचार कर रही है, लेकिन उन्होंने इसका ब्यौरा साझा नहीं किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.