Mumbai के 'डब्बावालों’ ने महारानी एलिजाबेथ के निधन पर शोक जताया

Samachar Jagat | Friday, 09 Sep 2022 01:05:01 PM
Mumbai's 'dabbawalas' mourn the death of Queen Elizabeth

मुंबई |  मुंबई के मशहूर 'डब्बा वालों’ ने शुक्रवार को कहा कि वह महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के निधन के बाद दुख की घड़ी में ब्रिटेन के शाही परिवार और दुनियाभर के लोगों के साथ हैं। डब्बा वाले लोगों के घरों तथा रेस्तरां से दोपहर का खाना उनके कार्यालय तक पहुंचाने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। 'नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स एसोसिएशन’ के एक पदाधिकारी रघुनाथ मेडगे ने कहा, ''मुंबई के डब्बा वालों की ओर से मैं, शाही परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि डब्बा वालों को दुनिया में कोई नहीं जानता था लेकिन वे महारानी एलिजाबेथ और शाही परिवार के कारण मशहूर हो गए। मेडगे और एसोसिएशन के एक अन्य पदाधिकारी सोपाल मारे अप्रैल 2005 में प्रिंस चाल्र्स तथा कैमिला पार्कर के शाही शादी समारोह में शामिल हुए थे। शाही विवाह के लिए लंदन की आठ दिन की यात्रा को याद करते हुए मेडगे ने कहा कि उन्होंने विडसर कैसल में महारानी एलिजाबेथ तथा शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुबह का नाश्ता किया था।

उन्होंने कहा, ''हमने विडसर कैसल में शाही परिवार के साथ दो बार सुबह का नाश्ता किया था और महारानी वहां मौजूद थीं।’’ उन्होंने कहा कि वे भाषा की दिक्कत के कारण उनसे बातचीत नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने उनके साथ बहुत विनम्रतापूर्वक व्यवहार किया। मेडगे ने कहा कि जब नवंबर 2008 में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया था तो महारानी एलिजाबेथ ने डब्बा वालों का हालचाल पूछा था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.