Naxalites Shot : गिरिडीह में नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या की

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Jun 2022 01:46:32 PM
Naxalites Shot : Naxalites shot and killed a youth in Giridih

गिरिडीह |  झारखंड के गिरिडीह में भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों ने डुमरी थाना क्षेत्र के तेलियाबहियार गाँव में मंगलवार रात्रि लगभग 11 बजे असलम अंसारी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैदल आये चार हथियारबन्द नक्सलियों ने असलम अंसारी के घर में घुसकर उन पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि तीन नक्सलियों के पास बंदूक आदि हथियार थे जबकि एक के पास लोहे की छड़ थी।

मृतक के परिजनों ने दावा किया कि गोली मारने के बाद नक्सलियों ने निर्ममता से लोहे की छड़ से भी असलम की पिटाई की।
असलम (40) पूर्व उपमुखिया थे। मृतक के पिता अब्दुल अंसारी ने बताया कि हत्या के बाद सभी हमलावर पैदल ही चले गये।
डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य-परीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से दो कारतूस बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.