- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आगामी निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले राजस्थान में तबादलों का दौर जारी है। अब राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खबरों के अनुसार, गुलाबी नगर में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने प्रशासनिक आदेश कर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 33 पुलिस निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं।
वहीं शहर और ग्रामीण सीमा से सटे 25 प्रमुख पुलिस थानों के थाना प्रभारियों का भी तबादला कर दिया है। वहीं कई निरीक्षकों को क्राइम ब्रांच, विशेष अपराध एवं साइबर थाना, सीएसटी और पुलिस कंट्रोल रूम जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आचार संहित लागू होने से पहले इसे भजनलाल सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार अभी तक कई विभागों में बड़े स्तर पर तबादले कर चुकी हैं। आज निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने की संभावना है।
PC: amarujala.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें