- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निकाय चुनावों में जेन-जी को टिकट वितरण को लेकर बड़ी बात ही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से भी ये बात कही है। साठ फीसदी युवाओं को टिकट देने की बात पर गहलोत ने कहा कि वो मैंने कहा पचास परसेंट से ज्यादा टिकट जेन-जी को, युवाओं को दें। क्योंकि जेन-जी आने के बाद में एक पूरा देश के अंदर जमाना बदल रहा है, नई पीढ़ी आगे आ रही है। सीनियर का अनुभव काम लो, उनको भी साथ रखो। पर जो जेन-जी कहला दीजिए युवा पीढ़ी कहला दीजिए, इसका जो महत्व है, उससे कोई इनकार कर नहीं सकता।
अशोक गहलोत ने कहा कि जंतर मंतर पर जो एक आंदोलन किया इन्होंने और राहुल गांधी जी ने जो धरने दिए पीएम हाउस के बाहर, फिर कांग्रेस कमेटी ने सब जगह धरने दिए, प्रदर्शन किए। मैंने भी भाग लिया दो बार यहां पर जयपुर की सड़कों पर। उसके बाद में एक माहौल बन चुका है कि बदलाव पीढ़ी का हो रहा है, हमें उस भावना को पहचानना चाहिए।
युवाओं को जहां मौका मिले, उनको भी काम करना पड़ेगा
उन्होंने कहा कि युवाओं को जहां मौका मिले, उनको भी काम करना पड़ेगा, उनको भी समर्पित होना पड़ेगा, प्रतिबद्ध होना पड़ेगा पार्टियों के साथ में और जो हमारी नीतियां कांग्रेस की है, कार्यक्रम है, सिद्धांत है, गांधी जी के वक्त के हैं और डॉ. अम्बेडकर के संविधान के अंतर्गत हैं और पंडित नेहरू, मौलाना आजाद, सरदार पटेल ,बड़े - बड़े नेताओं का योगदान है, सब जानते हैं। लंबी कहानी है हमारे इतिहास की।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें