LPG सिलेंडर बुक करवाने की झंझट होगी खत्म, सरकार उठा रही है ये बड़ा कदम

Hanuman | Wednesday, 19 Aug 2026 09:21:38 AM
The hassle of booking LPG cylinders will soon be over; the government is taking this major step

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से अब ऐसा कदम उठाया जा रहा है, जिससे लोगों को हर महीने सिलेंडर बुक नहीं करना पड़ेगा। देश में कई शहरों में पाइप्ड नेचुरल गैस की सुविधा भी पहुंच चुकी है। जहां पर ये सुविधा उपलब्ध हो चुकी है उन्हें हर महीने सिलेंडर बुक नहीं करना पड़ता है। ऐसे में अब केन्द्र सरकार पीएनजी गैस के इस्तेमाल को बढ़ावा को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही ही है।

इसके इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से एक नए राष्ट्रव्यापी अभियान की तैयारी की जा रही है। खबरों के अनुसार, सरकार अब PNG Drive 3.0 के नाम से शुरू किए जा रहे अभियान को सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा रही है। सरकार का लक्ष्य हर संभव घर तक पीएनजी गैस कनेक्शन को पहुंचाना है।

केन्द्र सरकार के इस अभियान के माध्यम से  खासकर उन घरों तक कनेक्शन पहुंचाया जाएगा, जिस इलाके में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन मौजूद है, लेकिन अभी तक वहां के लोगों ने अपने घरों में पीएनजी गैस का कनेक्शन नहीं लिया है। ये सुविधा मिलने पर हर महीने सिलेंडर बुक कराने की जरूरत नहीं होती है।

PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.