Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई 1,920 रुपए की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता

Hanuman | Tuesday, 18 Aug 2026 12:58:03 PM
Gold-Silver Prices: Silver price drops by ₹1,920; gold also becomes cheaper by this much

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। आज दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी की कीमत में 1,920 रुपए की गिरावट आई है।

इससे एक किलों की चांदी सत्ती होकर 2.34 लाख रुपए पर आ गई है।  दूसरी और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में मामलू गिरावट आई है। आज सोने की कीमत 5 रुपए कम होकर 1.54 लाख रुपए पर आ गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस साल सोना अब तक 21 हजार रुपए महंगा हो चुका है।

31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए के ऊपर थी, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत में 4 हजार रुपए की बढ़त इस साल दर्ज हुई है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच चुकी है।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.