- SHARE
-
खेल डेस्क। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कल से हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। इस मैच में एक बार फिर इंग्लैंड टीम के कप्तानी संभाल रहे जो रूट के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। मैच में केवल 42 रन बनाते ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लयूटीसी) में ऐसा मुकाम हासिल कर लेंगे, जहां अब तक कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है। दरअसल, रूट के नाम बतौर कप्तान डब्लयूटीसी के इतिहास में 2958 रन दर्ज हैं।
उन्होंने डब्लयूटीसी के 33 टेस्ट मैचों में इतने रन बनाए हैं। अगर वह पहले टेस्ट में 42 रन और बना लेते हैं, तो डब्लयूटीसी में बतौर कप्तान तीन हजार रन पूरे करने वाले विश्व के पहले कप्तान बन जाएंगे। इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स दूसरे स्थान पर हैं। स्टोक्स ने इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान 2182 रन बनाए हैं। श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने 2160 रन के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। रूट ने 2019 से 2022 के बीच डब्ल्यूटीसी में इंग्लैंड का नेतृत्व करने के बाद जून 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी टीम की कमान संभाली थी।
ये बड़ी उपलब्धि भी हासिल करने का है मौका
वहीं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के पास एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह 390 इंटरनेशनल मैचों में अब तक 22833 रन बना चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 167 रन बनाते ही वह 23000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर और दुनिया के सिर्फ आठवें खिलाड़ी बन जाएंगे। वह अभी इंग्लैंड की ओर से टेस्ट और ओडीआई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें