National Weather Forecast: देश के 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी है अलर्ट

Hanuman | Wednesday, 19 Aug 2026 08:10:04 AM
National Weather Forecast: Heavy rain warning for 18 states, alert issued for these districts in Rajasthan as well

इंटरनेट डेस्क। देश के बहुत से राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी राजस्थान सहित देश के 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।  विभाग की ओर से पूर्वी भारत के राज्यों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की ओर से आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ ही उदयपुर, कोटा, अलवर, चुरू, नागौर, बूंदी, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान में आज से मानसून की गतिविधियां एक बार फिर नया मोड़ लेती नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहीा है। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस  तक जा पहुंचा है।

अलवर और करौली जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह
मौसम विभाग की ओर से अलवर और करौली जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अलवर में आज से 22 अगस्त के दौरान लगातार मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।  करौली में भी आज और कल तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने का अलर्ट है.। वहीं 21 व 22 अगस्त को करौली और धौलपुर क्षेत्र में भारी वर्षा हो सकती है। इन इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

PC: news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.