National Sports Awards 2025: इस बार नहीं मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड, इन 17 खिलाड़ियों का अर्जुन पुरस्कार के लिए हुआ चयन

Hanuman | Tuesday, 18 Aug 2026 04:30:14 PM
National Sports Awards 2025: Khel Ratna Award not to be conferred this year; 17 athletes selected for the Arjuna Award

खेल डेस्क। खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2025 के लिए खिलाडि़यों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार किसी भी खिलाड़ी को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित नहीं किया जाएगा। खेल मंत्रालय की ओर से 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इसमें एक भी क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं है। खेल मंत्रालय ने तीन कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुना है।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर खेल मंत्रालय ने अलग-अलग कैटेगरी में खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए हाई जम्पर और डेकाथलॉन एथलीट तेजस्विन शंकर का भी चयन किया गया है।

खेल मंत्रालय की ओर से 2025 के अर्जुन अवार्ड के लिए तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन), पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), नरेंद्र बेरवाल (मुक्केबाजी), विदित संतोष गुजराती (शतरंज), दिव्या जीतेन्द्र देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (पैरा शूटिंग), लालरेम्सियामी (हॉकी), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), पूजा (कबड्डी), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भ्याण (पैरा-एथलेटिक्स), अरविन्द सिंह (रोइंग) और अखिल श्योराण (शूटिंग) का चयन किया गया है।

PC: navbharattimes.indiatimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.