- SHARE
-
खेल डेस्क। असिथा फर्नांडो (चार विकेट) और प्रभात जयसूर्या (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम को केवल 193 रन पर ही समेट दिया है। इससे श्रीलंका को पहला टेस्ट मैच जीतने के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला है।
भारत की ओर से दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। वहीं पहली पारी में 167 की शतकीय पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल ने भी 44 रन का योगदान दिया। पंत ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। भारत ने पहली पारी में 460 रन बनाए थे।
जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में 284 रन बनाए। इस प्रकार से टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 178 रन की मजबूत बढ़त मिली थी। हालांकि टीम इंडिया दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। वह केवल 193 रन पर ही ढेर हो गई। श्रीलंका को दो मैचों की इस सीरीज में बढ़त बनाने के लिए 372 रन बनाने होंगे।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें