- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजस्थान संपर्क एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज मुख्यमंत्री कार्यालय में RAJ-UNNATI के माध्यम से प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के अधिकारियों से परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी ली तथा राजस्थान संपर्क एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा।
उन्हेांने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक जन-परिवेदना का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता एवं पूर्ण जवाबदेही के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को उनका लाभ शीघ्र मिल सके। कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
भजनलाल ने कहा कि राजस्थान के विकास की हर पहल का केंद्र आमजन है। इसी भावना के साथ पारदर्शी, संवेदनशील एवं परिणामदायी शासन के माध्यम से विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें