IND vs SL: ऋषभ पंत ने अब अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

Hanuman | Wednesday, 19 Aug 2026 08:53:00 AM
IND vs SL: Rishabh Pant has now set these three major records

खेल डेस्क। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत की तैयारी कर ली है। गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान श्रीलंका ने 372 रन के लक्ष्य के जवाब में अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। वह अभी तक केवल 84 रन ही बना सकी है। उसे जीत के लिए अन्तिम दिन 288 रन बनाने होंगे।

चौथे दिन भारत की ओर से दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। पंत ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम तीन बड़ी उपलब्धियां दर्ज करवा ली हैं। पंत कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। गॉल टेस्ट में उनके बल्ले से कुल 105 रन आए।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पंत के नाम अब 41 मैचों की 73 पारियों में 2885 रन हो गए हैं। शुभमन गिल ने 41 टेस्ट मैचों में 2867 रन बना लिए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि पंत और गिल में से कौन पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रन पूरे करने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल करेगा।

भारत की ओर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में रोहित शर्मा 2716 रन के साथ तीसरे, रवींद्र जडेजा 2632 रन के साथ चौथे और विराट कोहली 2617 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने
वहीं भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में दो छक्के लगाए। इससे उन्होंने उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवाया। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के केवल चौथे बल्लेबाज बन एग हैं। उन्होंने टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.