- SHARE
-
खेल डेस्क। राजस्थान के मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान श्रीलंका को 165 रनों से शिकस्त। इस प्रकार से भारतीय क्रिकेट टीम ने खुद के 600वें टेस्ट मैच जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंकाई टीम 372 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 206 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने श्रीलंका की धरती पर 9 साल जीत दर्ज की है। पिछली जीत अगस्त 2017 में पल्लेकेले में आई थी। लंका में ये टीम इंडिया की टेस्ट में लगातार छठी जीत है। टीम इंडिया अगस्त 2015 से लंका को उसी के घर में हराती आ रही है।
टीम इंडिया की ओर से स्पिनर मानव सुथार ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 10 बल्लेबाजों को आउट किया। पहली पारी में मानव ने 4 और दूसरी पारी में श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 6 में से 4 विकेट अपनी आखिरी 10 गेंदों पर हासिलए किए। मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 7 विकेट हासिलए किए थे। अब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। ये उनका टेस्ट मैचों में पहला 10 विकेट हॉल है।
देवदत्त पडिक्कल ने खेली थी शतकीय पारी
भारत ने पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल की 167 रन की कमाल की पारी के दम पर 462 रन बनाए थे। श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 284 रन बना सकी। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 193 रन बनाकर श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें