Rajasthan Assembly Elections: राहुल गांधी की ये बात सुनकर हैरान रह गए सीएम गहलोत, इस कारण अटकी उम्मीदवारों की पहली सूची 

Samachar Jagat | Thursday, 19 Oct 2023 10:20:58 AM
Rajasthan Assembly Elections: CM Gehlot was surprised to hear this from Rahul Gandhi, due to this the first list of candidates got stuck

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची अभी तक सामने नहीं आई है। केंद्रीय चुनाव प्रचार समिति की बैठक के बाद इस सूची के जारी होने के कयास लगाए जा रहे थे।

खबरों की मानें तो ये सूची कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कारण अटकी है। केंद्रीय चुनाव प्रचार समिति की बैठक में राहुल गांधी की सिंगल पैनल नामों पर आपत्ति दर्ज करवाई थी। इसके बार कांग्रेस की सूची जारी नहीं हो सकी। 

 केंद्रीय चुनाव प्रचार समिति की बैठक में राहुल गांधी एक पैनल वाले नाम देखकर हैरान होकर कहा कि वहीं घिसे-पीटे नाम। उन्होंने इस दौरान कह दिया कि सर्वे रिपोर्ट मेरे पास भी है।

राहुल गांधी की ये बात सुनकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा हैरान हो गए। अब कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 20 अक्टूबर को दौसा के सिकराय में होने वाली प्रियंका गांधी की सभा के बाद जारी हो सकती है। प्रभारी रंधावा ने बात के संकेत दिए हैं। 

PC: twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.