Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस काट सकती है 15-25 विधायकों के टिकट, ये कारण आया सामने 

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Oct 2023 09:43:23 AM
Rajasthan Assembly Elections: Congress can cut tickets of 15-25 MLAs, this reason came out

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी करने की तैयारियां की जा रही है। ये सूची जल्द ही जारी हो सकती है।

खबरों के अनुसार, पार्टी विभिन्न सर्वे के फीडबैक के आधार पर बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के टिकट कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस 15-25 विधायकों के टिकट कटने की चर्चा हो रही है। वहीं तीन से चार मंत्रियों पर भी गाज गिरने की संभावना है। कांग्रेस प्रदेश में हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा को बदलनने के तहत ये बड़ा कदम उठा सकती है।

कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव को लेक कुल पांच सर्वे करवाए गए हैं। इन सर्वे से निकले फीडबैक के आधार पर कांग्रेस की ओर से खराब छवि वाले चेहरों से निजात पाने की योजना तैयार की जा रही है। कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची दहशरे के करीब आने की संभावना है। 

PC: newindianexpress



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.