Rajasthan Assembly Elections: दीया कुमारी के पास है इतने करोड़ रुपए की संपत्ति

Samachar Jagat | Thursday, 02 Nov 2023 10:37:05 AM
Rajasthan Assembly Elections: Diya Kumari has assets worth crores of rupees

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दीया कुमारी ने अपने सर्मथकों के साथ बुधवार को दो नामांकन दाखिल कर दिए हैं। उन्होंने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से दो नामांकन पत्र जमा करवाए। इस दौरान उन्होंने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

खबरों के अनुसार,भाजपा सांसद दीया कुमारी ने चुनावी शपथ पत्र में अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। उन्होंने इसमें बताया कि उन्होंने 28 कंपनी और म्यूचअल फंड में 14 करोड़ 85 लाख से ज्यादा पैसा लगा रखा है। वहीं एफडीआर में डेढ़ करोड़ रुपए लगे हुए हैं। उनके द्वारा आठ बैंकों के बचत खातों में 1 करोड़ 48 लाख से ज्यादा रुपए जमा करवा गए हैं।

वहीं करंट अकाउंट में 92 लाख से ज्यादा पैसे जमा है। उनके पास 19 करोड़ से ज्यादा रकम है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दीया कुमारी ने नामांकन करने से पहले रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन दिया। 

PC: twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.