Rajasthan: निजी डॉक्टर्स की हड़ताल एक दो दिन में हो सकती समाप्त! आरटीएच का कर रहे है विरोध, बन सकती है सहमति

Samachar Jagat | Friday, 31 Mar 2023 10:59:16 AM
Rajasthan: Private doctors' strike may end in a day or two! RTH is being opposed, agreement can be made

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की गहलोत सरकार ने लोगों के भले के लिए राईट टू हेल्थ बिल विधानसभा में पास करवा दिया। लेकिन निजी अस्पतालों को ये रास नहीं आ रहा है और पिछले 12 दिनों से निजी अस्पतालों के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए है। 

लेकिन इस बीच राहत देने वाली खबर ये है की ये हड़ताल शायद आज या कल में समाप्त हो सकती है और उसका कारण यह है की 15 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री गहलोत से उनके आवास पर मुलाकात की है। जिसमें डॉक्टर्स की सभी समस्याओं से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत करवाया गया है।

इस मामले मे मीडिया रिपोर्टस की माने तो डॉक्टर्स संघर्ष समिति के सदस्य का कहना है की सीएम गहलोत ने सकारात्मक माहौल में बातचीत की है। डॉक्टर्स की सभी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री भी गंभीर नजर आए है। मुख्यमंत्री गहलोत ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को डॉक्टर्स और सरकार के बीच की कड़ी बनाया है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.