Rajasthan Assembly Elections: मतदान करने से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने किया ये काम

Samachar Jagat | Saturday, 25 Nov 2023 09:07:39 AM
Rajasthan Assembly Elections: Former CM Vasundhara Raje did this before voting

जयपुर। राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक फिर से झालरापाटन से अपनी चुनौती पेश कर रही है। वह एक बार फिर से भाजपा की ओर से सीएम पद की दौड़ में शामिल है।

आज वोट डालने से पूर्व वसुंधरा राजे ने झालावाड़ स्थित राडी के बालाजी मंदिर में दर्शन किए। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि पवन तनय संकट हरण, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप। आज वोट डालने से पूर्व झालावाड़ स्थित राडी के बालाजी मंदिर में दर्शन किए।

वहीं उन्होंने ट्वीट किया कि आप सभी देवतुल्य मतदाताओं को मेरा प्रणाम। प्रदेश का हर नागरिक लोकतंत्र का आधार है और संविधान ने आपको इच्छानुसार सरकार चुनने के लिए मतदान का अधिकार दिया है। इसलिए आपका कर्तव्य है कि मत का उपयोग जरूर करें तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। प्रदेशवासियों का प्रत्येक वोट राजस्थान की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।

PC: twitter 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.