Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट! दो दर्जन से अधिक उम्मीदवारों के आ सकते है नाम

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Oct 2023 12:06:10 PM
Rajasthan Elections 2023: Congress may release the third list of candidates today! Names of more than two dozen candidates may come

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और इन चुनावों के बीच में भाजपा और कांग्रेस अपने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने में लगी है। भाजपा और कांग्रेस की अबतक दो दो लिस्टे सामने आ चुकी है तो वहीं भाजपा आज तीसरी लिस्ट पर मंथन कर रही है। वहीं खबरें है की आज कांग्रेस अपनी तीसरी सूची जारी कर सकती है। 

सूत्रों के मुताबिक यह सूची आज जारी हो सकती है। इस तीसरी सूची में करीब दो दर्जन से अधिक उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं। बता दें की राजस्थान कांग्रेस अब तक अपने प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर चुकी हैं। इनमें दो सूचियों में 76 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा चुका है। वहीं बाकी बचे प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए आगामी 28 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रस्तावित है।

वहीं खबरे यह है की जिन दो दर्जन से अधिक उम्मीदवारों की चर्चा है उनका नाम पहले ही फाइनल हो चुका है। दूसरी तरफ सूची का इंतजार कर रहे दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। सूची जारी होने से पहले अंत समय तक टिकट पाने के लिए दावेदार लॉबिंग करने के लिए दिल्ली में डटे है। 

pc- abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.