भाजपा सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ जनता को बिना किसी बाधा के मिलेगा: Rajendra Rathore

Samachar Jagat | Thursday, 09 Nov 2023 09:27:49 AM
Rajasthan Assembly Elections: People will get full benefit of BJP government's schemes without any hindrance: Rajendra Rathore

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में जमकर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को भी कई जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने इस संंबंध में ट्वीट किया है। भाजपा विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट किया कि देवगढ़, ढाणी चारणान, डाबड़ी बड़ी, कालवास, धीरवास छोटा गांव के लोगों का हृदय से आभार। 

नए, समृद्ध व उन्नत तारानगर के निर्माण को लेकर जो उत्साह, संकल्प और उम्मीदें क्षेत्रवासियों में देखने को मिल रही है उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि तारानगर अब विकास के पायदान पर निचले स्तर पर नहीं रहेगा। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ राज्य में भाजपा सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ जनता को बिना किसी बाधा के मिलेगा। आओ संकल्प लें, 25 नवंबर को कमल खिलाएंगे और भाजपा लाएंगे।

PC: twitter 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.