Rajasthan Assembly Elections: इस सीट पर पत्नी देगी अपने पति को कड़ी चुनौती!

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Oct 2023 09:11:16 AM
Rajasthan Assembly Elections: Wife will give a tough challenge to her husband on this seat!

जयपुर। प्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार सत्ताधारी कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना है। आपको जानकर हैरान होगी कि प्रदेश की एक विधानसभा सीट ऐसी भी है, जहां पर पति-पत्नी के बीच चुनावी मुकाबला दिख सकता है।

ये दांतारामगढ़ विधानसभा सीट है। हरियाणा में मजबूत पकड़ रखने वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने इस सीट के लिए रीता चौधरी को टिकट दिया है। वहीं उनके पति और मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बना सकती है। विधायक वीरेंद्र सिंह राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह के बेटे हैं। नारायण सिंह कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इस बार वीरेंद्र सिंह की पत्नी रीटा सिंह ने जेजेपी का दामन थाम उनके लिए परेशानी खड़ी कर दी है। रीटा सिंह जेजेपी की राजस्थान में महिला विंग की अध्यक्ष भी हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि कांग्रेस वीरेन्द्र सिंह को टिकट देती है या नहीं।

PC: livehindustan



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.