Rajasthan: भजनलाल सरकार भाजपा की अंतर्कलह का शिकार होकर रह गई है: गोविंद सिंह डोटासरा

Samachar Jagat | Saturday, 27 Jan 2024 03:54:22 PM
Rajasthan: Bhajan Lal government has become a victim of BJP's infighting: Govind Singh Dotasra

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा ने एक भी फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने मंत्रियों के स्टाफ नहीं लगने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

पीसीसी चीफ डोटासरा ने संबंध में कहा कि राजस्थान में जब से भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार बनी है कोई काम ही नहीं कर पा रही है। सरकार भाजपा की अंतर्कलह का शिकार होकर रह गई है। 

इस संबंध में उन्होंने यहां तक बोल किया कि न्यायालय में पैरवी के लिए न सरकारी वकील नियुक्त हुए, न मंत्रियों के यहां अफसर कर्मचारी लगे हैं। जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस सरकार में सारे काम रोक दिए गए हैं। 

इस संबंध कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अभी चीजों को समझ रहे हैं। वह मंत्रियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए अपने हिसाब से स्टाफ लगाएंगे। इसी कारण से अभी तक मंत्रियों को पूरा स्टाफ नहीं मिल पाया है। 

PC: twitter
खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.