Sachin Pilot ने नीतीश पर कसा तंज, कहा- अब वह किसके दबाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़…  

Hanuman | Thursday, 05 Mar 2026 04:10:59 PM
Sachin Pilot took a jibe at Nitish, saying,

जयपुर। नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़कर राज्य सभा सांसद बनने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने आज नामांकन भी दाखिल कर दिया है। नीतीश कुमार के इस फैसले पर प्रदेश के पूर्व सीएम उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व  प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने इस संबंध बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने अपने चेहरे पर चुनाव लड़ा और जनता का जनादेश हासिल किया। अब वह किसके दबाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ रहे हैं?

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता सचिन पायलट ने नीतीश के बार-बार गठबंधन बदलने के इतिहास पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने तो बहुत बार अपना मन बदला है, कभी इस पाले में तो कभी उस पाले में, अब दिल्ली जा रहे हैं, देखते हैं आगे क्या होता है। आपको बता दें कि नीतीश ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से आज राज्य सभा जाने के अपने फैसले पर मुहर लगाई है।

PC: risingkashmir
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.