विवाह बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, शादी समारोह में शामिल हुए ये दिग्गज

Hanuman | Thursday, 05 Mar 2026 04:53:10 PM
Arjun Tendulkar tied the knot, these legends attended the wedding ceremony

खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की नातिन सानिया चंडोक के साथ ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर की मुंबई के लक्जरी होटल द सेंट रेगिस में शादी हुई।

इस शादी में अंबानी परिवार के साथ ही समेत क्रिकेट जगत की हस्तियों और बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए। खबरों के अनुसार, तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की आज शादी मुंबई में हुई। शादी में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शमिल हुए। इस दौरान वह अपनी पत्नी साक्षी के साथ नजर आए।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी पत्नी जया बच्चन एक साथ पहुंचे। अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी शादी  में नजर आई। ऐश्वर्या सिल्वर वर्क वाली लाइट ब्लू अनारकली में बहुत ही खूबसूरत नजर आई। इनके अलावा भी इस शादी में कई दिग्गजों ने अपनी उपलस्थिति दर्ज करवाई। शादी में भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर, पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना भी शामिल हुए।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.