T20 World Cup: एडन मारक्रम ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

Hanuman | Thursday, 05 Mar 2026 08:44:17 AM
T20 World Cup: Aiden Markram breaks 16-year-old record, leaves this legend behind

खेल डेस्क। भले ही कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर बुधवार को खेले गए टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन साउथ अफ्रीकी कप्तान एडन मारक्रम अपने नाम एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने में सफल रहे।

मैदान पर कदम रखने के साथ ही उन्होंने नया इतिहास रच दिया। एडन मारक्रम ने 16 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त किया है। एडन मारक्रम साथी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के साथ पारी का आगाज करने उतरे तो वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले साउथ अफ्रीकी कप्तान बन गए।

उन्होंने इस मामले में पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। ग्रीम स्मिथ ने 2007 से 2010 के दौरान टी20 विश्व कप के 16 मैचों में अफ्रीकी टीम की कप्तानी की थी। मारक्रम ने बुधवार को बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में 17वां मैच खेला है।

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.