Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा नेता वसुंधरा राजे दोनो हुए कोरोना पॉजिटव

Samachar Jagat | Wednesday, 05 Apr 2023 09:44:11 AM
Rajasthan: Chief Minister Ashok Gehlot and BJP leader Vasundhara Raje both became Corona positive

इंटरनेट डेस्क। बढ़ता कोरोना एक बार फिर से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। यह सभी देशों के लिए एक ऐसी बीमारी हो गई है जो पूरे साल चलती है, कुछ महीने मरीजों की संख्या कम रहती है और फिर एक साथ बढ़ने लगती है। ऐसे में एक बार फिर से कोरोना ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे दोनों एक साथ ही कोरोना पॉजिटव हो गए है। दोनों इसके बारे में जानकारी दी है। वहीं दोनों ने कोरोना पॉजिटव होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही कहा है की जो भी लोग संपर्क में आए है वो अपनी जांच करवाए।

आपकों बता दें की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटव आने के एक दिन पहले ही कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से मिले थे। जिनमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ और भी नेता शामिल थे। सीएम गहलोत राहुल गांधी के साथ सूरत दौर पर थे।
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.