दिवाली मनाने धौलपुर पहुंची लेकिन हेलीपैड पर मुंह के बल गिरीं CM वसुंधरा राजे

Samachar Jagat | Saturday, 29 Oct 2016 12:04:03 PM
rajasthan cm vasundhara raje fall down during gaurd of honour

जयपुर। वसुंधरा राजे तबीयत ठीक न होने के बावजूद दिवाली मनाने धौलपुर पहुंच गई है। तबीयत ठीक नहीं होने से फिलहाल वे यहां अपने महल में आराम कर रही हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। 

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया शुक्रवार के दिन धौलपुर में उस वक्त अचानक हादसे का शिकार हो गई, जब हैलीपेड के पास अचानक उनका पैर साड़ी में फंस गया। साड़ी में पैर फंसने फर्श ऊंचा होने के कारण वो खुद को संभाल नहीं पाईं और जोर से जमीन पर गिर पड़ीं।

इस हादसे के दौरान मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे के गिरते ही उनके पीछे चल रहे क्लेक्टर और एसपी ने उन्हें तुंरत उठाया। जमीन पर गिरने के कारण सीएम वंसुधरा राजे को मामूली चोट आईं है।

जानकार सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय पेश आया जब वंसुधरा राजे गार्ड ऑफ ऑनर लेने के लिए जा रही थी, उसी दौरान वे साड़ी में उलझने के कारण गिर पड़ीं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.