Rajasthan: सीएम भजनलाल ने केन्द्रीय मंत्री नायडू के साथ इन मुद्दों पर की चर्चा

Hanuman | Saturday, 07 Mar 2026 02:51:29 PM
Rajasthan: CM Bhajan Lal discussed these issues with Union Minister Naidu

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर एयरपोर्ट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार, हवाई अड्डों पर विकास कार्य, कनेक्टिविटी फ्लाइट्स सहित प्रदेश में नागरिक उड्डयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

इस बात की जानकारी खुद सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर एयरपोर्ट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री मंत्री राम मोहन नायडू की गरिमामयी उपस्थिति में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार, हवाई अड्डों पर विकास कार्य, कनेक्टिविटी फ्लाइट्स सहित प्रदेश में नागरिक उड्डयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

उन्होंने इस संबंध में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनके विजन के अनुसार प्रदेश के हर अंचल को बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जोड़ना हमारा संकल्प है, ताकि आमजन को सुगम यात्रा मिले और राज्य में पर्यटन एवं निवेश को नई गति प्राप्त हो। इससे पहले सीएम भजनलाल ने जयपुर हवाई अड्डे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.