डिस्टर्ब एरिया एक्ट को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- अपनी राजनीतिक विफलताएं छिपाने के लिए भाजपा सरकार…

Hanuman | Saturday, 07 Mar 2026 02:09:47 PM
Gehlot's big statement on the Disturbed Areas Act, said- To hide its political failures, the BJP government...

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'डिस्टर्ब एरिया एक्ट' को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी राजनीतिक विफलताएं छिपाने के लिए भाजपा सरकार राजस्थान जैसे शांत प्रदेश को नफरत की आग में झोंकने के लिए 'डिस्टर्ब एरिया एक्ट' लेकर आई है।

ऐसा विभाजनकारी कानून निंदनीय है। ​दूसरी ओर, हमारी कांग्रेस सरकार द्वारा करोड़ों प्रदेशवासियों को 'स्वास्थ्य का अधिकार' देने के लिए बनाए गए Right to Health (RTH) कानून को इन्होंने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। लाखों युवाओं और गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा देने वाला देश का पहला 'गिग वर्कर्स एक्ट' भी आज इनके लिए महज रद्दी का टुकड़ा बन गया है। ये भाजपा और कांग्रेस की सोच का अंतर है।

अशोक गहलोत ने कांग्रेस का मूल मंत्र जनकल्याण का था जबकि ​भाजपा का मूल मंत्र 'फूट डालो और राज करो' रह गया है। इन्हें न पीड़ित की पीड़ा दिखती है, न गरीब-मजदूर की जरूरत। इनकी नजर में जनकल्याण नहीं, बल्कि केवल समाज को बांटकर सत्ता हथियाना ही एकमात्र राजनीति है। राजस्थान की जागरूक जनता इस संवेदनहीनता को देख रही है। राजस्थान की जनता समय आने पर माकूल जवाब देगी।

PC: tv9hindi

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.